Home मध्यप्रदेश Husband raped wife in Gwalior | बच्चे पैदा करने में था असमर्थ,...

Husband raped wife in Gwalior | बच्चे पैदा करने में था असमर्थ, नशीली दवा पिलाकर अनजान से कराया दुष्कर्म

36
0

[ad_1]

ग्वालियर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
थाने में खड़ी पीड़िता, उसने अपनी जान को खतरा भी बताया है - Dainik Bhaskar

थाने में खड़ी पीड़िता, उसने अपनी जान को खतरा भी बताया है

  • राजस्थान के धौलपुर में हुई FIR, केस डायरी ग्वालियर पुलिस को भेजी

ग्वालियर की एक महिला के साथ उसके पति, सौतेले पिता, भाई ने प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी है। शादी के बाद महिला को बच्चे नहीं हो रहे थे। इसके लिए पति उसे ही दोषी करार देकर पीटता था। जब टेस्ट कराए तो पति में कमी निकली। इसके बाद वंश को आगे बढ़ाने के लिए उसने पत्नी को नशीली दवा पिला दी। इसके बाद अनजान व्यक्ति से उसका दुष्कर्म कराया। कई बार ऐसा हुआ जिसके बाद महिला ने एक बच्चे काे भी जन्मदिया। जब महिला ने इसको विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा गया। घटना साल 2014 से अभी तक की है। महिला ने अपने सौतेले पिता भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत सबसे पहले राजस्थान के धौलपुर एसपी को की थी। वहां 8 जुलाई 2023 को शून्य पर मामला दर्ज किया गया और केस डायरी ग्वालियर थाना भेजी गई है। मंगलवार को पीड़िता के ग्वालियर आने के बाद यह मूल FIR दर्ज की गई है।

ग्वालियर के चार शहर का नाका निवासी 33 वर्षीय महिला रानी (बदला हुआ नाम) की शादी दस साल पहले शिवपुरी निवासी किसी भूपसिंह (बदला हुआ नाम) के साथ उसके सौतेले पिता, मां व भाई ने कराई थी। इसके बाद पति उसे राजस्थान धौलपुर स्थित बाड़ी इलाके में ले गया और वहां वह रहने लगे। शादी के बाद जब महिला के बच्चे नहीं हुए इसका पूरा दोष महिला पर रख दिया गया। महिला के पति, सौतेले पिता, भाई व मां ने महिला पर ही बच्चे पैदा करने में कमी होने के आरोप लगाकर उसे प्रताड़ना दी। इसके बाद कई जगह जांच कराई तो उसमें कोई कमी नहीं निकली। इसके बाद पति की जांच कराई तो पता चला कि वह पिता बनने में असमर्थ है।
नशीली दवा खिलाकर कराया दुष्कर्म
जब मेडिकल रिपोर्ट में पति को पता लगा कि कमी उसी में है तो उसने प्रताड़ना शुरू कर दी। महिला को नशीली दवा दी जाती थी और किसी अन्य से दुष्कर्म कराया जाता था। नशे में उसे हल्का याद है कि वह उसका सौतेला पिता हो सकता है। वहीं भाई और मां भी उनका सहयोग करती थी। इस षड्यंत्र में उसके मामा भी शामिल हैं। इससे पहले उसके वास्तविक पिता को आरोपियों ने चप्पलों से पीटा था, जिसके बाद उन्होंने सुसाइड कर ली। अब उसकी जान के दुश्मन बने हुए है और उसके पीछे बदमाश लगा दिए हैं।
धौलपुर में हुई थी शून्य पर FIR
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत धौलपुर में की थी। धौलपुर कलेक्टर, एसपी को शिकायत की थी। धौलपुर के महिला थाना में 8 जुलाई 2023 को पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज किया था, क्योंकि घटना का पहला जिक्र ग्वालियर का चार शहर का नाका है। इसके बाद केस डायरी ग्वालियर थाना पहुंचाई, जिस पर ग्वालियर पुलिस ने पति, सौतेले पिता, भाई और मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना
इस मामले में ग्वालियर थाना प्रभारी उपेन्द्र छारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here