Home मध्यप्रदेश Mother dies, son injured in road accident | सागर में रिश्तेदार के...

Mother dies, son injured in road accident | सागर में रिश्तेदार के घर जा रहे थे, केरवना के पास भारी वाहन ने मारी टक्कर

60
0

[ad_1]

सागर39 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक फोटो।

सागर में बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम केरवना में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां जांच के बाद डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे का इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम बिछुआ निवासी रजनी पति रंजीत दांगी उम्र 42 वर्ष अपने बेटे हिमांशु दांगी उम्र 19 वर्ष के साथ बाइक क्रमांक एमपी 15 एमडी 7243 से बंडा के ग्राम सेमरा में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान झंड़ा बाबा मंदिर ग्राम केरवना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में रजनी दांगी के सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में लिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here