Home मध्यप्रदेश Son-in-law opened fire on in-laws | 2 घायल, लोनिया ग्राम की घटना,कोतवाली...

Son-in-law opened fire on in-laws | 2 घायल, लोनिया ग्राम की घटना,कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

67
0

[ad_1]

सिवनी13 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

सिवनी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत लोनिया गांव में रक्षा बंधन पर्व में ससुराल आए एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें साला और बुआ सास घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाघाट एसएफ में कार्यरत विशाल बघेल नमक व्यक्ति रक्षाबंधन के दिन अपने ससुराल लोनिया पहुंचा। जहां घरेलू विवाद के चलते उसने पिस्तौल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में उसका साला और बुआ सास घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस एवं 108 वाहन मौके पर पहुंचा। जहां घायलों को अस्पताल लाया गया।

बताया जा रहा है कि विशाल बघेल की पत्नी भी कॉन्स्टेबल हैं। जिसके साथ उसका लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कई बार पति-पत्नी के बीच झगड़े होते थे। लेकिन कल जब व्यक्ति उसके ससुराल लोनिया आया हुआ था। तब किसी बात को लेकर झगड़े की शुरुआत हुई और विवाद इतना बड़ा की गुस्से में आकर व्यक्ति ने पिस्तौल निकाल ली और फायरिंग करना शुरू कर दिया। जहां साला तथा बुआ सास उसके निशाने पर आ गए। जो घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उन्हें नागपुर रेफर दिया।

जिस समय यह घटना हुई उस समय पत्नी मौके पर मौजूद नही थी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई हैं। वही आरोपी व्यक्ति बालाघाट में एसपी के यहां कुक का काम करता हैं,इस तरह की जानकारी सामने आई हैं। घटना के बाद व्यक्ति मौके से फरार हो गया,जिसकी तलाश पुलिस कर रही हैं।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि लोनिया ग्राम में गोली चलने के कारण कुछ लोगो के घायल होने की जानकारी मिली थी। जहां मौके पर पुलिस अमला पहुंचा तो पता चला कि एक महिला सुलोचना और एक युवक जयदीप बघेल घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। वहीं परिजनों ने बताया कि उनका दामाद कल शाम को घर आया और उनसे विवाद करने लगा और फिर गोली चला दी। पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ दिनों पूर्व विशाल ने ससुर से भी मारपीट की थी। जिसका रिपोर्ट दर्ज की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here