Home मध्यप्रदेश National Sports Day: Friendship match on the birth anniversary of Major Dhyan...

National Sports Day: Friendship match on the birth anniversary of Major Dhyan chand | मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हुआ मैत्री मैच, कैबिनेट मंत्री ने कहा- खेल आपस में सद्भाव से जीने का संदेश देते हैं

44
0

[ad_1]

रीवा43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
TRS कॉलेज के खेल परिसर में वॉलीबॉल मैत्री मैच का आयोजन किया गया। - Dainik Bhaskar

TRS कॉलेज के खेल परिसर में वॉलीबॉल मैत्री मैच का आयोजन किया गया।

रीवा शहर में हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दिवस पर TRS कॉलेज के खेल परिसर में वॉलीबॉल मैत्री मैच का आयोजन किया गया। मैत्री मैच का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। तदुपरांत मैत्री मैच प्रारंभ हुआ। वॉलीबॉल मैत्री मैच कॉरपोरेशन वॉलीबॉल संघ और टीआरएस महाविद्यालय टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में TRS विजेता रही। इस दौरान महाविद्यालय परिवार द्वारा कैबिनेट मंत्री का एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

निर्णायक मंडल के सदस्यों व छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया।

निर्णायक मंडल के सदस्यों व छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया।

मैत्री मैच को संबोधित करते हुए राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि खेल हमें एकता के सूत्र में बांधते हैं। सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। खेल के माध्यम से आपस की दूरियों कम होती हैं। सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की सीख मिलती है। उन्होंने खेल दिवस के उपलक्ष्य में किए गए मैत्री मैच आयोजन की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में प्राचार्य अर्पिता अवस्थी ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस दौरान टीआरएस कॉलेज की छात्राओं द्वारा योग प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल के सदस्यों व छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्राएं खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अखिलेश शुक्ला ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. रावेन्द्र सिंह ने किया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here