Home मध्यप्रदेश Organized at Vijayanagar Sika Senior Secondary School No.2, Indore | राष्ट्रीय खेल...

Organized at Vijayanagar Sika Senior Secondary School No.2, Indore | राष्ट्रीय खेल दिवस, रक्षाबंधन और ओणम त्योहार में प्रेरणादायक लघु नाटक की प्रस्तुति

54
0

[ad_1]

दीपक शर्मा. इंदौर19 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. विजयलक्ष्मी अयंगर और ट्रस्टी एस.एम.अय्यर द्वारा रजत पदक पहनाकर स्वागत किया। - Dainik Bhaskar

मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. विजयलक्ष्मी अयंगर और ट्रस्टी एस.एम.अय्यर द्वारा रजत पदक पहनाकर स्वागत किया।

विजयनगर स्थित सिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर 2 में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस, रक्षाबंधन और ओणम त्योहार मनाया गया। इसमें पूर्व छात्रा रोली पाठक भी शामिल हुईं। आयोजन में रक्षाबंधन और ओणम के उत्सवी माहौल के साथ विश्व खेल दिवस का भी उत्साह देखने को मिला। रोली पाठक ने मध्य प्रदेश, केरल राज्य वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वे चेंगदू, चीन में 31वीं विश्व विश्वविद्यालय खेलों का भी हिस्सा थीं। उसमें उन्होंने रजत पदक जीता था। पूर्व छात्रा रोली ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अवसरों और जोखिम के इस युग में खेल दूसरा विकल्प नहीं हो सकता है।आप भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोई भी पदक हासिल कर सकते हैं। मैं माता-पिता और शिक्षक को धन्यवाद दूंगी कि उन्होंने मुझे हमेशा प्रेरणा ही दी है। मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. विजयलक्ष्मी अयंगर और ट्रस्टी एस.एम.अय्यर ने उनका स्वागत किया।

एसएमसी सदस्य शिवप्रसाद नायर ने इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य सुजा मैथ्यू ने रोली पाठक के बारे में कहा कि वह आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एक सुंदर ओणम नृत्य और एक प्रेरणादायक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। जिसे उन्होंने उसे स्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन खेल विभागाध्यक्ष आसिफ अली ने किया।

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर पूर्व छात्रा रोली पाठक को प्रशस्ति-पत्र दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर पूर्व छात्रा रोली पाठक को प्रशस्ति-पत्र दिया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here