Home मध्यप्रदेश Lampi knocks in Bhopal | बछड़े में दिखीं गांठें; पशु चिकित्सा विभाग...

Lampi knocks in Bhopal | बछड़े में दिखीं गांठें; पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने की पुष्टि, सभी क्षेत्रों से मंगवाए डाटा

57
0

[ad_1]

भोपाल30 मिनट पहलेलेखक: विवेक राजपूत

Google search engine
  • कॉपी लिंक
लंपी वायरस से पीड़ित बछड़ा। - Dainik Bhaskar

लंपी वायरस से पीड़ित बछड़ा।

राजधानी में एक बार फिर लंपी वायरस ने दस्तक दी है। पुराने शहर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र में एक डेढ़-दो साल के बछड़े के शरीर पर छोटी-बड़ी गांठे दिखी हैं। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने उसे लंपी वायरस होने की पुष्टि की है। रहवासियों के मुताबिक चार-पांच दिन पहले तक बछड़े के शरीर पर कोई गांठ नहीं थी।

अब यह एकदम सुस्त है। बता दें कि पिछले साल लंपी से 376 गायें संक्रमित हुई थीं। इनमें से एक की मौत हुई थी। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का का कहना है भोपाल जिले में 1.20 लाख गोवंश हैं। 35 हजार को वैक्सीन लगा चुके हैं। हार्ड इम्युनिटी के लिए 70% को लगाना जरूरी है।

संक्रमित जानवरों की रिपोर्ट मंगाई है

गांठें लंपी की ही हैं। टीम लगाकर इसे सर्च कराएंगे और जांच कराई जाएगी। सभी क्षेत्रों से रिपोर्ट मंगाई है। जो जानवर संक्रमित मिलेंगे उनका इलाज कराएंगे। बाकी को वैक्सीन लगाएंगे। -डॉ. अजय रामटेके, उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here