Home मध्यप्रदेश The battle of the Makdai royal family came to the fore |...

The battle of the Makdai royal family came to the fore | भतीजे ने चाचा शाह के जन्मदिन पर काला दिवस मनाया, संजय शाह बोले- वो छोटे पप्पू

60
0

[ad_1]

हरदा38 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

मकड़ाई राजघराने में चाचा और भतीजे के बीच वर्चस्व की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। आज टिमरनी से भाजपा विधायक संजय शाह का जन्मदिन है। इस मौके पर वनोपज सहकारी समितियों के सम्मेलन में वन मंत्री विजय शाह और कृषि मंत्री कमल पटेल भी शामिल हुए।

विधायक संजय शाह के बड़े भाई अजय शाह के बेटे और कांग्रेस नेता अभिजीत शाह ने अपने विधायक चाचा को अपने जन्मदिन पर सरकारी रुपयों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया है।

अभिजीत शाह का आरोप है कि 15 सालों के विधायक संजय शाह की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है।

वहीं, सम्मेलन के दौरान मंच से अपने जन्मदिन पर भतीजे अभिजीत शाह के काला दिवस के रूप में मनाए जाने से दुखी चाचा संजय शाह के आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। उन्होंने भतीजे अभिजीत शाह को छोटा पप्पू कह दिया। कहा कि जिस पार्टी का तुम संरक्षण प्राप्त कर रहे हो। उसने तो इतने काले काम किए है कि साल के 365 दिन भी काला दिवस भी मनाना पड़े तो कम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो विकास आप देख रहे हैं, वह कांग्रेस के राज में भी हो सकता था, लेकिन नहीं हुआ। लोगों को टिमरनी से हरदा आने में घंटों लग जाते थे।

गौरतलब है कि बीते दिनों सोशल मीडिया में चाचा भतीजे के बीच करीबी होने की खबरों की चर्चा थी। लेकिन काला दिवस मनाने की बात को लेकर अभिजीत शाह अपने को कांग्रेस का सच्चा सिपाही और चाचा का विरोधी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

विधायक प्रतिनिधि सुनील दुबे का कहना है कि कांग्रेस नेता अभिजीत शाह की आखों में मोतियाबिंद है। उन्हें विकास नजर ही नहीं आता है। जिससे वह काला दिवस मनाने का ढोंग कर रहे हैं।

तेंदूपत्ता संग्राहकों को साड़ी, छाता, चरण पादुका व पानी की बोतलें वितरित कीं

वन मंत्री कुंवर डॉ. विजय शाह ने मंगलवार को टिमरनी के कृषि उपज मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को उपयोगी सामग्री वितरित की। उन्होंने इस अवसर पर तेंदूपत्ता संग्राहकों को पानी की बोतल,जूते-चप्पल,साड़ी व छाता वितरित करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय बढ़ाने तथा उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिये कार्य कर रही है। पिछले वर्षों में तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं में भी काफी वृद्धि की गई है।

लघु वनोपज सहकारी समिति के सम्मेलन में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक संजय शाह,जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गोरीशंकर मुकाती सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

कृषि मंत्री ने टिमरनी क्षेत्र को दी अनेक सौंगातें
प्रदेश के कृषि मंत्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि खेती की लागत को कम करने तथा फसल का अच्छा मूल्य किसानों को दिलाकर खेती को लाभ का धंधा बनाने का प्रयास प्रदेश सरकार कर रही है।पिछले वर्षों में किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के खाते में 10 हजार रुपए प्रतिमाह सरकार ने जमा कराये है। अब यह राशि बढ़ाकर 12 हजार रूपये कर दी गई है।उन्होने कहा कि मूंग की फसल की सिंचाई के लिये तवा नहर परियोजना से भरपूर पानी मिलने से हरदा व आसपास के क्षेत्र में किसानों को बहुत लाभ हुआ है।

उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य मिले,इसके लिये फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी सरकार ने समय-समय पर वृद्धि की है।कृषि मंत्री पटेल ने इस अवसर पर टिमरनी मण्डी परिसर में 2 करोड़ रूपये लागत से कृषक बहुद्देशीय केन्द्र बनवाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होने टिमरनी विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में कृषक बहुद्देशीय टीन शेड का निर्माण कराने तथा हरदा, टिमरनी,सिराली व खिरकिया की मंडियों में अग्नि दुर्घटना रोकने के लिए फायर ब्रिगेड स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

इन हितग्राहियों को मिली उपयोगी सामग्री
वन मंत्री डॉ. विजय शाह ने कार्यक्रम में छीरपुरा निवासी तेंदूपत्ता संग्राहक राधिका पति अनिल तथा तुलसीराम पिता शंकर को साड़ी,पानी की बोतल, छाता व चप्पल-जूते जैसी उपयोगी सामग्री प्रदान की। इसके अलावा कृषि मंत्री पटेल ने तेंदूपत्ता संग्राहक श्री कमलेश,राधिका, तुलसीराम, भगवतीबाई, नारायण, सुनील,रामवती व मिश्रीलाल को उपयोगी सामग्री प्रदान की।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here