Home मध्यप्रदेश 22 जून की महा रैली के बारे में दी जानकारी, सपरिवार शामिल...

22 जून की महा रैली के बारे में दी जानकारी, सपरिवार शामिल होने की अपील | Information given about the big rally on June 22, appeal to join the family

14
0

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन के लिए लगातार कर्मचारियों से विभाग विभाग जाकर 2004 से बंद पुरानी पेंशन की मांग को लेकर समर्थन करने के लिए व्यक्तिगत चर्चा की जा रही है। उनको बताया जा रहा है कि पुरानी पेंशन और नई पेंशन में किस प्रकार हमारे साथ पक्षपात किया जा रहा है। भेदभाव किया जा रहा है। भारत के संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन हो रहा है जिसके तहत सोमवार शाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी, ट्रेजरी कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जाकर सभी कर्मचारियों से चर्चा की गई। सभी को संकल्प दिलाया गया।

एनपीएस निजीकरण यात्रा की जानकारी दी

सरकारी कार्यालय में पहुंचकर मोर्चा के पदाधिकारियों ने सभी को बताया कि 22 जून को एनपीएस निजीकरण यात्रा समापन महारैली बुरहानपुर में आ रही है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद एरिया, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित, जिला अध्यक्ष संजय सिंह गहलोत, शिक्षक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांताराम निंबोरकर, जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर, जिला संयोजक विजय राठौर, एनएमओपीएस के पदाधिकारी आदि परिवार के साथ शामिल होंगे। इस दौरान कर्मचारियों ने संकल्प लिया वोट फॉर ओपीएस, जो पुरानी पेंशन की बात करेगा। वहीं, देश-प्रदेश में राज करेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here