Home मध्यप्रदेश Mp News:सीएम शिवराज बोले- कोविड से ज्यादा नुकसान दिग्विजय सिंह और कमलनाथ...

Mp News:सीएम शिवराज बोले- कोविड से ज्यादा नुकसान दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को पहुंचाया – Mp News: Cm Shivraj Said – Digvijay Singh And Kamal Nath Caused More Damage Than Kovid To The People Of The St

69
0

[ad_1]

MP News: CM Shivraj said – Digvijay Singh and Kamal Nath caused more damage than Kovid to the people of the st

Google search engine

दिग्विजय सिंह-शिवराज सिंह चौहान
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि प्रदेश कोरोना से जितना नुकसान नहीं हुआ, उतना दिग्विजय सिंह ने किया।

 

मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हाल ही में कोरोना वायरस बताया था। इस पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि हां मैं भाजपा और आरएसएस के लिए कोरोना वायरस हूं। इस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड वायरस ने जितना नुकसान पहुंचा था, उससे कई गुना ज्यादा नुकसान दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जी ने पहुंचाया है। मुझे तो आश्चर्य लगता है कि उन्हें तुलना के लिए और कोई वायरस नहीं मिला उन्हें कोविड वायरस ही मिला। वह कोविड वायरस जिसके चलते हाहाकार मच गया था लोगों की जिंदगी गई थी अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई थी।

 

प्रदेश को तबाह करने की कोशिश की

सीएम ने कहा कि कोविड से भी ज्यादा नुकसान भाई दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को पहुंचाया है। पूरे मध्य प्रदेश को तबाह और बर्बाद किसने किया। पूरे मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद किसने किया। ना बिजली थी ना सड़के थी ना पानी था ग्रोथ रेट नेगेटिव हो रही थी। 15 महीने की सरकार में भी इन्होंने प्रदेश को तबाह करने की कोशिश की थी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नहीं दो वैक्सिंग बनी और बाद में कोविड का मुकाबला कर लिया गया। नहीं तो कमलनाथ जी ने तो कोविड के भरोसे ही मध्य प्रदेश की जनता को छोड़ दिया था जो करना है कोविड ही करें।

  

सीएम ने प्रधानमंत्री का दिया धन्यवाद

सीएम ने सूडान से मध्य प्रदेश के फंसे लोगों को सुरक्षित वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोग वापस लौट रहे हैं मध्य प्रदेश के 7 लोग वापस सुरक्षित लौटे हैं। यूक्रेन और रूस के युद्ध में यूक्रेन में भारत के बच्चे फंस गए थे तब हमारे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला अभी सूडान में जो ग्रह युद्ध की स्थितियां बनी उसमें भी हमारे भाई-बहन फस गए थे।  

 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here