Home एक्सक्लूसिव यूसीमास प्रतियोगिता में छतरपुर के प्रभास द्विवेदी बने प्रथम रनरअप

यूसीमास प्रतियोगिता में छतरपुर के प्रभास द्विवेदी बने प्रथम रनरअप

2
0

छतरपुर | जिले के होनहार छात्र प्रभास द्विवेदी ने यूसीमास (UCMAS) की 21वीं स्टेट लेवल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम रनरअप का खिताब हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में किया गया था, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रभास द्विवेदी ने अपनी तेज गणना क्षमता, मानसिक गणित  का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान 8 मिनट में 200 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें प्रभास ने 188 प्रश्नों के सही उत्तर निर्धारित समय में देकर निर्णायकों को प्रभावित किया। कठिन सवालों को तेजी और सटीकता के साथ हल करने की उनकी क्षमता ने उन्हें प्रथम रनरअप का स्थान दिलाया।

प्रतियोगिता के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में संस्था के फाउंडर एवं चेयरमैन डॉ. डिनो बोग द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रभास को आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उनके पिता पूर्व में छतरपुर जिले में खनिज निरीक्षक पद पर पदस्थ रह चुके हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि प्रभास शुरू से ही पढ़ाई और गणित विषय में विशेष रुचि रखते हैं तथा नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है। यूसीमास प्रतियोगिता में सफलता मिलने के बाद प्रभास को शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। प्रभास की इस उपलब्धि से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। परिवार ने उनकी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को दिया है।

Google search engine

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here