Home खास खबर 35 करोड़ की लागत से बिछेगा 33 सड़कों का जाल: विधायक ललिता...

35 करोड़ की लागत से बिछेगा 33 सड़कों का जाल: विधायक ललिता यादव के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

7
0

छतरपुर: छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई गति मिलने वाली है। विधायक श्रीमती ललिता यादव के विशेष प्रयासों से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र की 33 सड़कों के निर्माण के लिए 35 करोड़ 7 लाख रुपये की भव्य राशि स्वीकृत की गई है। इस बड़ी उपलब्धि पर विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।
इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के दर्जनों गांव मुख्य मार्गों से जुड़ जाएंगे। स्वीकृत प्रमुख कार्यों में ग्राम पंचायत कदवां के बछरोनिया और राईपुरा क्षेत्र, ललोनी के रसुईया भाटन, बनगांय, देरी, और थरा जैसे ग्रामीण अंचलों की सड़कें शामिल हैं। विशेष रूप से सिमरिया से खैरापुरवा (371 लाख) और बसाटा से राईपुरा (400 लाख) जैसी लंबी सड़कों के निर्माण से आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।
विधायक श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि इन सड़कों की मंजूरी से न केवल ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है, बल्कि इससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। ग्राम पंचायत बगौता, हतना, चन्द्रपुरा और गठेवरा सहित अन्य पंचायतों में भी सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इस घोषणा के बाद से ग्रामीण अंचलों में खुशी की लहर है और इसे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here