Home खास खबर एक्शन मोड में कप्तान: खजुराहो थाने और कंट्रोल रूम पहुंचे एसपी रजत...

एक्शन मोड में कप्तान: खजुराहो थाने और कंट्रोल रूम पहुंचे एसपी रजत सकलेचा, दिए सख्त निर्देश

82
0

खजुराहो: पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा ने आज खजुराहो थाने और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकॉर्ड रूम, मालखाना, हवालात और पुलिस आवासीय परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई एवं संसाधनों की उपलब्धता का अवलोकन किया।
एसपी ने महिला संबंधी अपराधों, लंबित विवेचनाओं, चालान और गुम इंसान प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीएनएस पर हो रही डिजिटल फीडिंग और डेटा संधारण की स्थिति देख संतोष व्यक्त करते हुए लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को प्रकरणवार दिशा-निर्देश दिए।
कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम की कार्यक्षमता को परखा और शहर की सुरक्षा हेतु नियमित निगरानी व उपकरणों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में एसपी ने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल व थाना प्रभारी एन.के. सोलंकी को क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here