Home क्राइम सट्टेबाजों के डिजिटल साम्राज्य पर कोतवाली पुलिस का छापा: सट्टा किंग राहुल...

सट्टेबाजों के डिजिटल साम्राज्य पर कोतवाली पुलिस का छापा: सट्टा किंग राहुल गुप्ता फरार, दो गिरफ्तार

2
0

छतरपुर। आईपीएल के रोमांच के बीच छतरपुर में चल रहे अवैध सट्टे के बड़े कारोबार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सट्टेबाजी के एक हाई-टेक नेटवर्क को ध्वस्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो सट्टेबाजों को रंगे हाथ दबोचा है, जिनके पास से मिली ऑनलाइन आईडी में लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब उजागर हुआ है।
घेराबंदी कर पकड़े गए सट्टेबाज
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने आईपीएल मैचों पर हार-जीत का दांव लगवा रहे गिरोह पर दबिश दी। मौके से पुलिस ने वीरेंद्र गिरी गोस्वामी और लल्लू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरोह का एक और अहम सदस्य राहुल गुप्ता पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
डिजिटल रिकॉर्ड में मिला लाखों का लेन-देन!
आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल और डिजिटल आईडी की पड़ताल करने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। आईडी के माध्यम से सट्टे का कारोबार बड़े स्तर पर संचालित किया जा रहा था, जिसमें शहर के कई अन्य नामों के जुड़े होने की आशंका है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस गिरोह के तार जिले के बाहर के बड़े सट्टेबाजों से भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here