Home खास खबर छतरपुर जिले के लिए बड़ी सौगात!कलेक्टर के प्रयासों से आकांक्षी जिला छतरपुर...

छतरपुर जिले के लिए बड़ी सौगात!कलेक्टर के प्रयासों से आकांक्षी जिला छतरपुर को मिला खेल सुविधाओं का नया तोहफा

7
0

छतरपुर। छतरपुर शहर को खेल और युवा विकास के क्षेत्र में एक नई सौगात मिली है। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों में शामिल छतरपुर जिले के लिए स्वीकृत बजट से सिंचाई कॉलोनी में 2 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू हो गया है।
इस परियोजना का भूमिपूजन आज विधायक ललिता यादव और जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने संयुक्त रूप से किया। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के विशेष प्रयासों और प्रभावी समन्वय से यह महत्वपूर्ण परियोजना मंजूर हुई, जो जिले के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगी और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने में मदद करेगी।
यह स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स मात्र 6 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। निर्माण कार्य की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। भूमिपूजन समारोह में एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार पीयूष दीक्षित सहित अन्य अधिकारी और ठेकेदारगण मौजूद रहे। यह परियोजना छतरपुर जिले के खेल जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगी, जहां युवा विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ सकेंगे। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कहा कि जिले को आकांक्षी जिला बनने का लाभ मिल रहा है और ऐसी परियोजनाएं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here