छतरपुर 27 जनवरी केंद्र सरकार द्वारा VB G RAM G विल पास किया गया इस कार्यक्रम को लेकर राजनगर विधानसभा की धमना धबाड एवं खजवा ग्राम पंचायतों में जनचौपाल के कार्यक्रमों में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा जी ने योजना के संबंध में बोलते हुए कहा विकसित भारत G RAM G विल देश के मजदूर वर्ग के लिए हितकारी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीब परिवारो की चिंता की है इस योजना के माध्यम से लोगों को 125 दें रोजगार की गारंटी रहेगी जिन मजदूरों का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा यदि ग्राम पंचायत में काम नहीं दे पा रही है तो कौन मजदूरों को रोजगार बेरोजगारी भत्ता देना पड़ेगा मनरेगा के तहत सिर्फ मिट्टी के कच्चे काम किए जाते थे अब पक्के निर्माण कार्य किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा नाम के आगे सिर्फ गांधी शब्द ही काफी नहीं है गांधी जी के विचारों पर कार्य करना पड़ेगा।
मोदी जी गांधी जी के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया ने भी उपस्थित समूह को VB GRAMG के बारे में जानकारी दी।
सम्मेलन में जिला महामंत्री श्री सुरेंद्र चौरसिया नगर परिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी जीतू वर्मा जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द बुंदेला अरविन्द रावत जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि धनीराम कुशवाहा जी मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल पुष्पेंद्र अवस्थी छिदी कुशवाहा दीपक शिवहरे सरपंच रामस्वरूप पटेल सहित जिला पंचायत सदस्यगण सरपंच किसान साथी एवं हितग्राही प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।










