Home एक्सक्लूसिव गर्व के क्षण! राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नितिशा श्रीवास्तव को पी-एच.डी. से...

गर्व के क्षण! राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नितिशा श्रीवास्तव को पी-एच.डी. से नवाजा, परिवार और शहर में खुशी की लहर

76
0

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU) में आयोजित पांचवें दीक्षांत समारोह के दौरान शहर के लिए गौरवपूर्ण क्षण सामने आए। विश्वविद्यालय की वाणिज्य अध्ययनशाला एवं शोध केंद्र की होनहार शोधार्थी नितिशा श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने पी-एच.डी. की उपाधि से विभूषित किया।

महत्वपूर्ण शोध विषय: नितिशा श्रीवास्तव ने अपना शोध कार्य (Research) अत्यंत प्रासंगिक विषय ‘ए स्टडी ऑन द इनकम एंड एक्सपेंडीचर पैटर्न ऑफ सर्विस सेक्टर एम्पलॉइज इन छतरपुर सिटी’ पर संपन्न किया है। उन्होंने अपना यह शोध डॉ. सुमति प्रकाश जैन के कुशल निर्देशन में पूरा किया, जिसमें छतरपुर शहर के सेवा क्षेत्र के कर्मचारियों की आय और व्यय के तरीकों का गहन अध्ययन किया गया है।

Google search engine

बधाइयों का तांता: डॉ. नितिशा श्रीवास्तव की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर शिक्षा जगत और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. बी.के. अग्रवाल, शोध निर्देशक प्रो. सुमति प्रकाश जैन, डॉ. ओ.पी. अरजरिया, डॉ. अशोक निगम, शोध एवं विकास निदेशक डॉ. बी.एस. परमार सहित परिजनों और मित्रों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आत्मीय बधाई दी है।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here