Home एक्सक्लूसिव SP अगम जैन के निर्देशन में साइबर सेल का कमाल: 56% रिकवरी...

SP अगम जैन के निर्देशन में साइबर सेल का कमाल: 56% रिकवरी रेट के साथ MP में मिली 4th रैंक; छतरपुर पुलिस ने 1018 लोगों के फोन लौटाकर जीता जनता का दिल

109
0

छतरपुर। जिला पुलिस ने तकनीकी दक्षता और जन-सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” ने मध्य प्रदेश स्तर पर छतरपुर का नाम रोशन किया है। वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार, गुम मोबाइल बरामदगी के मामले में छतरपुर पुलिस ने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

रिकॉर्ड तोड़ रिकवरी: 1 करोड़ 83 लाख के मोबाइल बरामद छतरपुर पुलिस की साइबर सेल और थाना स्तर की टीमों ने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का लोहा मनवाते हुए 56 प्रतिशत की शानदार रिकवरी दर हासिल की है। अभियान के तहत वर्ष 2025 में कुल 1018 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 83 लाख है। ये फोन उन आवेदकों को सौंपे गए जिन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी।

Google search engine

तकनीक और तत्परता का संगम यह सफलता CEIR पोर्टल, दूरसंचार कंपनियों के साथ बेहतर समन्वय और साइबर सेल के अथक प्रयासों का परिणाम है। SP अगम जैन ने बताया कि पुलिस न केवल अपराधियों को पकड़ रही है, बल्कि नागरिकों के आर्थिक नुकसान की भरपाई कर उनका ‘विश्वास’ भी जीत रही है। मोबाइल वापस पाकर आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

पुलिस की अपील: सफलता के इस मुकाम पर छतरपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। अपना IMEI नंबर हमेशा सुरक्षित रखें ताकि पुलिस आपकी संपत्ति को सुरक्षित आप तक पहुँचा सके।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here