Home मध्यप्रदेश 9.5 inches of rain in Satna this year | सतना में इस...

9.5 inches of rain in Satna this year | सतना में इस साल साढ़े 9 इंच बारिश: रघुराजनगर में सबसे ज्यादा साढ़े 15 इंच गिरा पानी; तापमान में 7 डिग्री की गिरावट – Satna News

65
0

[ad_1]

पिछले साल इसी अवधि में केवल सवा 5 इंच बारिश दर्ज की गई थी।

Google search engine

सतना में बुधवार दोपहर एक घंटे तक हुई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। जिला मुख्यालय में पौने 2 इंच गिरा पानी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अधिकतम तापमान 7 डिग्री गिरकर 29.4 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। हवा में

.

बंगाल की खाड़ी से पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान तक मानसून ट्रफ लाइन बनी हुई है। झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के बीच कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे रीवा संभाग में बादल छाए हुए हैं।

चालू मानसून सीजन में 1 जून से 9 जुलाई तक जिले में साढ़े 9 इंच औसत पानी गिरा है। अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश का आंकड़ा इस प्रकार है- रघुराजनगर में साढ़े 15 इंच, नागौद में साढ़े 14 इंच, सोहावल में साढ़े 8 इंच, बरौंधा में पौने 8 इंच, रामपुर बघेलान में साढ़े 7 इंच, बिरसिंहपुर में 4 इंच, जसो में सवा 3 इंच और उचेहरा में 8 इंच। पिछले साल इसी अवधि में केवल सवा 5 इंच बारिश दर्ज की गई थी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here