Home खास खबर 896 करोड़ से प्रदेश में बनेंगे 15 फ्लाई ओवर तथा रेलवे ओवर...

896 करोड़ से प्रदेश में बनेंगे 15 फ्लाई ओवर तथा रेलवे ओवर ब्रिज: छतरपुर में बनेगा फ्लाईओवर आकाशवाणी तिराहे से महोबा रोड तक 65 करोड़ सत्तर लाख स्वीकृत 

72
0

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि प्रदेश में सेतु बंधन योजना में 896 करोड़ रूपये की लागत से 15 फ्लाई ओवर तथा रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है।

प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड श्री अविनाश लवानिया ने बताया कि इस योजना के तहत 4 फ्लाई ओवर इंदौर शहर में, दो फ्लाई ओवर भोपाल शहर में, दो फ्लाई ओवर सागर में तथा धार, छतरपुर, विदिशा, ग्वालियर और खंडवा में एक-एक फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। साथ ही भोपाल और सिवनी में एक-एक रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जाने है।

Google search engine

उन्होंने बताया कि इंदौर में 58 लाख 80 हजार रूपये से देवास नाका सर्किल से इंदौर सिटी तक, 69 करोड़ 69 लाख से सत्य साई पर 6 लेन ओवर ब्रिज, 72 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से क्रिस्टल आईटी पार्क चौराहे पर 6 लेन ओवर ब्रिज, 68 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से इंदौर शहर में मुरवाखेड़ी चौराहे पर 6 लेन ओवर ब्रिज, बनाये जायेंगे। इसी प्रकार भोपाल में 68 करोड़ 60 लाख रूपये से करोंद चौराहे से अयोध्या बायपास तक 51 करोड़ 45 लाख रूपये से भोपाल हाट व्यापम चौराहे से 6 नंबर तक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा।

सागर शहर में 36 करोड़ रूपये से मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओवर तथा 38 करोड़ रूपये से गढ़ाकोटा में सागर-दमोह रोड से सोनार नदी से गड़ेरी नदी तक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। इसके साथ ही धार शहर में 45 करोड़ 22 लाख रूपये से इंडोरमा चौराहे घाटा बिल्लोद मार्ग (श्रीराम मंदिर के पास) फोर लेन फ्लाई ओवर, विदिशा शहर में बंटी नगर से अरिहंत विहार नगर तक 59 करोड़ 57 लाख रूपये से 2 लेन फ्लाई ओवर, छतरपुर शहर में 65 करोड़ 17 लाख से आकाशवाणी तिराह से महोवा रोड तक, खंडवा शहर में 51 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से गणेश गौ-शाला से जूनी इंदौर लेन तक, ग्वालियर शहर में कम्पू बस स्टेण्ड से महाराज बाड़ा तक 61 करोड़ 25 लाख रूपये से बनाए जाएगे। इनकी स्वीकृति सी.आर.आई.एफ मद से प्रदान की जा चुकी है।

दो रेलवे ओवर ब्रिज भी शीघ्र ही बनाए जाना है इसमें 36 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से भोपाल में छोला रोड काजी परेड़ से अयोध्या बायपास तथा 126 करोड़ रूपये से सिवनी शहर में एनएच-7 पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाने की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here