Home मध्यप्रदेश 70 girls learned the tricks of self-defense and self-reliance | 70 बालिकाओं...

70 girls learned the tricks of self-defense and self-reliance | 70 बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा और स्वनिर्भरता के गुर: विदिशा में दो दिवसीय कार्यशाला; मोबाइल का सही उपयोग करने पर दिया जोर – Vidisha News

58
0

[ad_1]

विदिशा के अरिहंत विहार कॉलोनी स्थित तारण तरण दिगम्बर जैन मंदिर में दो दिवसीय स्मार्ट गर्ल्स वर्कशॉप संपन्न हुई। इस कार्यशाला में 70 से अधिक बेटियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में बालिकाओं को आत्मरक्षा और आत्मसम्मान के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानका

Google search engine

.

इनमें मित्रता, प्रलोभन और रिश्तों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षकों ने दोस्तों के चयन में सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही महत्वपूर्ण निर्णयों से पहले परिवार से सलाह लेने का महत्व समझाया। कार्यशाला के दूसरे दिन अभिभावकों की भी भागीदारी रही।

बेटियों को मोबाइल के सही उपयोग, स्वयं निर्भरता और माता-पिता से खुला संवाद रखने के बारे में बताया गया। मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य पर भी चर्चा की गई।

भारतीय जैन संगठन अब तक 10 लाख बच्चियों को स्मार्ट गर्ल की ट्रेनिंग दे चुका है। संगठन 14 से 24 वर्ष की बालिकाओं को प्रशिक्षित करता है। संदीप जैन लाड़ साहब के अनुसार यह प्रशिक्षण 9 और 10 मई को आयोजित किया गया। पुणे स्थित जैन भारती संगठन देशभर में विभिन्न प्रकल्प चलाता है, जिनमें स्मार्ट गर्ल प्रकल्प प्रमुख है।

यह आयोजन भारतीय जैन संगठन और तारण तरण दिगम्बर जैन समाज की ओर से आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में पुणे से आए मोटिवेटर विमल कुमार और स्मार्ट गर्ल ट्रेनर इंजी. सपन कुमार ने प्रशिक्षण दिया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here