[ad_1]

सागर के पॉलीटेक्निक कॉलेज से पकड़ा छह फीट लंबा घोड़ापछाड़ प्रजाति का सांप।
सागर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार को सांप घुस गया। सांप कॉलेज के स्टोर रूम में अलमारी के नीचे छिपा बैठा था। जैसे ही स्टाफ ने सांप देखा तो अफरा-तफरी मच गई। सभी कॉलेज कर्मचारी रूम से बाहर आ गए। कॉलेज में सांप होने की खबर लगते ही छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया।
कॉलेज स्टाफ ने मामले की सूचना स्नेक कैचर अकील बाबा को दी। खबर मिलते ही स्नेक कैचर अकील कॉलेज पहुंचे। जहां सांप पकड़ने का रेस्क्यू शुरू किया। वे स्टोर रूम में पहुंचे तो सांप अलमारी के नीचे बैठा था। जिसे कुछ ही देर की मशक्कत कर पकड़ लिया गया। स्नेक कैचर ने जैसे ही सांप को पकड़ा तो गुस्से में उसने जमकर फुफकार मारी। स्नेक कैचर को सांप को काबू करने में काफी मशक्कत करना पड़ी। वहीं सांप देख विद्यार्थी दहशत में रहे।

पॉलिटेक्निक कॉलेज से पकड़ाया घोड़ापछाड़ प्रजाति का सांप।
स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज में सांप होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया गया है। रेस्क्यू में पकड़ाया सांप घोड़ापछाड़ प्रजाति का है जो करीब 6 फीट लंबा होगा। बारिश और उमसभरी गर्मी पड़ने के कारण सांप बिलों से बाहर आ रहे हैं। लोग अंधेरे में आवागमन करते समय सावधानी बरतें। घर और संस्थान के आसपास साफ-सफाई रखें। सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।

रेस्क्यू में पकड़ाए सांप का वीडियो बनाते रहे विद्यार्थी।

रेस्क्यू कर सांप को पकड़ा तो हाथ में लिपटा।
[ad_2]
Source link









