Home क्राइम 58 लाख की ठगी का ‘मास्टरमाइंड’ दबोचा: पेट्रोल पंप का झांसा देकर...

58 लाख की ठगी का ‘मास्टरमाइंड’ दबोचा: पेट्रोल पंप का झांसा देकर लगाता था चूना, 2 करोड़ के फ्रॉड का खुलासा

37
0

छतरपुर। जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप दिलाने और नौकरी लगवाने का लालच देकर लाखों-करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अतुल पांडे के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के धनोरा गांव का निवासी है।
पीडि़त अरुण सिंह राठौर ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अतुल पांडे ने पेट्रोल पंप अलॉटमेंट का झांसा देकर उनसे करीब 58 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर पीडि़त का विश्वास जीता और यह लालच भी दिया कि पीडि़त के परिवार के दो सदस्यों को पेट्रोल पंप में नौकरी दिलाई जाएगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने विशेष टीम गठित की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी ने पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर तीन-चार अन्य लोगों से भी लगभग दो करोड़ रुपये की ठगी की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। ठगी से जुड़े दस्तावेजों, अन्य पीडि़तों की तलाश और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढऩे पर और बड़े खुलासे हो सकते हैं तथा संभवत: और भी पीडि़त सामने आ सकते हैं।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here