Home मध्यप्रदेश 5 VHP-Bajrang Dal workers injured in cow slaughter dispute | गौवंश विवाद...

5 VHP-Bajrang Dal workers injured in cow slaughter dispute | गौवंश विवाद में विहिप-बजरंग दल के 5 कार्यकर्ता घायल: लोहे की पाइप और चाकू से हमला; विधायक ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात – Balaghat (Madhya Pradesh) News

54
0

[ad_1]

बालाघाट के किरनापुर थाना क्षेत्र के भालवा में शनिवार को गोवंश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के 5 कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

Google search engine

.

विहिप कार्यकर्ता रोहित पिछोड़े को सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में वाहन की तोड़फोड़ भी की गई। थाना प्रभारी अशोक नानामा ने बताया कि फरियादी रोहित की पूर्व सरपंच सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना की सूचना पर अस्पताल में पहुंचे लोग।

घटना की सूचना पर अस्पताल में पहुंचे लोग।

घायल रोहित ने बताया कि वे गोवंश की तस्करी की सूचना पर साथियों के साथ भालवा गए थे। तालाब के खेत के पास से लगभग 40 गोवंश को छुड़ाकर ला रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने लोहे की पाइप और चाकू से हमला कर दिया। अन्य घायल कार्यकर्ताओं में लेखराम खरे, धनराज बिरनवार और बंटी ठाकरे शामिल हैं। उनका किरनापुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार कर्राहे ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

घटना में घायल रोहित थाने में पहुंचकर शिकायत की।

घटना में घायल रोहित थाने में पहुंचकर शिकायत की।

एसडीओपी ओमप्रकाश के अनुसार जांच जारी है। यह स्पष्ट होना बाकी है कि गोवंश की तस्करी हो रही थी या वे गौ-पालक थे। विहिप उपाध्यक्ष चंदर दमाहे ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस उचित कार्रवाई नहीं करती है, तो पहले प्रखंड स्तर पर और फिर जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

घायल रोहित को सिर में आई गंभीर चोट।

घायल रोहित को सिर में आई गंभीर चोट।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here