Home मध्यप्रदेश 40 thousand rupees were withdrawn from the account as soon as the...

40 thousand rupees were withdrawn from the account as soon as the link was clicked | लिंक पर क्लिक करते ही अकाउंट से 40 हजार निकले: मऊगंज पुलिस ने वापस दिलाए 30 हजार रुपए, ठग ने रिश्तेदार बनकर किया था कॉल – Mauganj News

52
0

[ad_1]

साइबर टीम के भावेश द्विवेदी ने घटना की जानकारी दी।

Google search engine

मऊगंज के भदौहा में रहने वाले रवि कुमार पटेल के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। 6 मई को एक व्यक्ति ने खुद को रिश्तेदार बताकर फोन किया। उसने रवि को कुछ पैसे भेजने की बात कही। इसके बाद एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही रवि के खाते से 40 हजार रुपए

.

रवि ने तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने मामले को साइबर सेल मऊगंज को सौंपा। साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठग के खाते को फ्रीज करा दिया। हालांकि इससे पहले ठग 10 हजार रुपए निकाल चुके थे।

साइबर सेल प्रभारी भावेश द्विवेदी के अनुसार, ठगी की राशि हरियाणा के एक खाते में ट्रांसफर की गई थी। कोर्ट के आदेश से 30 हजार रुपए पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। यह मऊगंज साइबर सेल की पहली सफल कार्रवाई है, जिसमें पीड़ित को ठगी गई राशि वापस मिली।

इससे पहले मऊगंज में एक महिला शिक्षक साइबर ठगी का शिकार होने के बाद आत्महत्या कर चुकी है। उस मामले में पुलिस ने राजस्थान के अलवर से आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने लोगों को सचेत किया है। उन्होंने कहा कि अनजान कॉल, लिंक या एप से सावधान रहें। किसी को भी ओटीपी या बैंक की जानकारी न दें। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या नजदीकी साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

पीड़ित व्यक्ति रवि।

पीड़ित व्यक्ति रवि।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here