[ad_1]

बेटी का इलाज कराने के लिए माता-पिता ने कलेक्टर से आर्थिक सहायता की मांग की। तीन साल की मासूम बच्ची के हार्ड में छेद होने की वजह से उसके इलाज के लिए यह कलेक्टर से आर्थिक सहायता मांगी है। इस दौरान बेटी का इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आई मां की आंखों से आंसू झलक पड़े, और मां बेटी को बचाने की बात कहकर रो पड़ी ।
मुडरा कला गांव निवासी दिनेश कुमार बराय की 3 साल की बेटी काफी दिनों से बीमार रहती थी। बच्ची का इलाज कराने के लिए माता-पिता ने कई शहरों में दिखाया, लेकिन आखिरी में पता चला कि मासूम बच्ची ताशू बराय के दिल में छेद है और उसका उपचार बेंगलुरु में होगा। पिता के पास बेंगलुरु तक जाने के लिए पैसे ना होने की वजह से पति-पत्नी कलेक्टर के पास पहुंचे जहां पर मंगलवार को जनसुनवाई में आर्थिक सहायता की मांग का आवेदन दिया है।
बच्ची के पिता दिनेश ने बताया कि जैसे ही वह कलेक्टर के पास पहुंचा तो कलेक्टर ने उनकी पीड़ा को सुनते हुए कहा कि फिलहाल 10 हजार रुपए का चेक दे दिया जाएगा, ताकि बेंगलुरु में बच्चे की जांच करवा सकें, जिसके बाद बच्ची के उपचार कराने हेतु भी आश्वासन दिया है। माता-पिता को एक ही चिंता लगी हुई है कि उनकी बेटी का बेंगलुरु में इलाज होने के बाद वह स्वस्थ हो जाए।
[ad_2]
Source link









