Home मध्यप्रदेश 3 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अस्पताल के सामने नारेबाजी की |...

3 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अस्पताल के सामने नारेबाजी की | Slogans raised in front of district hospital regarding 3-point demands

50
0

[ad_1]

विदिशा38 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मी धरने पर बैठ गए है। संविदा कर्मचारियों ने 5 जून 2018 नीति लागू करने की मांग की गई है। संविदा स्वास्थ्य कर्मी संघ आज जिला अस्पताल के सामने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।

संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारी तीन सूत्रीय मांगे हैं, उनको लेकर हम धरना दे रहे है। संविदा कर्मचारियों की 5 जून 2018 नीति लागू और नियमितीकरण करने की मांग की। दूसरी मांग निष्कासित आउटसोर्स कर्मचारियों को वापस लिया जाए। तीसरी मांग जिन संविदा कर्मचारियों पर हड़ताल के समय पुलिस प्रकरण दर्ज किए गए उन्हें तत्काल वापस लिया जाए। यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला विदिशा के तत्वाधान में यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी दिशा सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर पहले भी हड़ताल की थी। 3 जनवरी 2023 को मांगे पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद हमने हड़ताल खत्म की थी, अभी तक हमारी मांगे नहीं मानी गई है जिसके चलते हमें मजबूरन दोबारा हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here