[ad_1]

भिंड में एक 24 वर्षीय युवक ने सुसाइड कर ली। आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम कराया और अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राम नगर बंबा के किनारे रहने वाले अमन शाक्य पुत्र राजेंद्र शाक्य पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के घर रहते थे। अमन की शादी इसी साल होना बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पिछले दिनों अमन अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था। बीती रात वो घर पर था। रात के समय वो फोन पर किसी से बात कर रहा था।
इसके बाद वो पलंग पर फोन रखकर अचानक गले में फंदा डालकर सुसाइड कर ली। सुबह परिजनों ने जब फंदे पर झूलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
[ad_2]
Source link









