Home मध्यप्रदेश 21 में से 11 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी; आज भी...

21 में से 11 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी; आज भी बंद हो सकते हैं कुछ गेट | Eight gates of Bargi dam closed in Jabalpur

53
0

[ad_1]

जबलपुर25 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

जबलपुर में बीते दिनों 19 गेटों को खोला गया था। दो दिनों से जिले में कम हुई बारिश के कारण बरगी बांध के 8 गेटों को बंद कर दिया गया है। वहीं अब 21 में से 11 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यदि आज केचमेंट एरिया में पानी नहीं गिरा। तब ऐसी स्थिति में गेटों की संख्या को कम किया जा सकता है। बहरहाल शहर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की संभावना कम है। जिसके कारण बरगी बांध के कुछ गेटो को शाम तक बंद कर दिया जाएगा।

वर्तमान में बरगी बांध के पांच गेट डेढ़-डेढ़ मीटर और चार गेट एक-एक मीटर और 2 गेटों को आधा-आधा मीटर खोला गया है। इन गेटों से 2 हजार 26 क्यूसेक पानी को छोड़ा जा रहा है। वहीं बांध में इस समय 7 हजार 430 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। वहीं अब बरगी बांध का जल स्तर 421.30 मीटर पहुंच गया है।

बारिश का कुल आंकड़ा पहुंचा 35 इंच के पार

मानसून सीजन में अब तक हुई वर्षा की बात करें तो सीजन में अब तक कुल वर्षा 900.4 मिलीमीटर यानी 35.4 इंच हो चुकी है। बीते तीन दिनों में ही करीब 12 इंच वर्षा दर्ज की गई है। मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने से शनिवार को लगभग दो मिलमीटर वर्षा दर्ज की गई। बहरहाल कुछ दिनों के अंतराल के बाद ही सही पर जिस तरह से वर्षा हो रही है उससे ये संभावना जताई जा रही है कि सितंबर तक औसत वर्षा का कोटा पूरा हो जाएगा। जबलपुर में औसतन 52 इंच वर्षा होती है, अब महज 17 इंच ही शेष है। वहीं गत वर्ष आज के दिन तक 601.9 मिलीमीटर यानी 23.6 इंच हुई थी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here