Home मध्यप्रदेश 2 fishermen died due to lightning in Jhabua | झाबुआ में आकाशीय...

2 fishermen died due to lightning in Jhabua | झाबुआ में आकाशीय बिजली गिरने से 2 मछुआरों की मौत: 2 घायल; तालाब किनारे झोपड़ी में बैठे थे, चारों खरगोन के निवासी – alirajpur News

53
0

[ad_1]

थांदला थाना क्षेत्र खवासा चौकी के ग्राम ढोलखरा तालाब के किनारे की है।

Google search engine

झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र में रविवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से दो मछुआरों की मौत हो गई। खवासा चौकी के ग्राम ढोलखरा तालाब के किनारे बनी अस्थायी झोपड़ी में बारिश से बचने के लिए बैठे चार मछुआरों पर बिजली गिरी।

.

घायलों को तुरंत पेटलावद सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान दो मछुआरों ने दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

मृतक तालाब में मछली पालन का काम करते थे

सभी मछुआरे खरगोन जिले के रहने वाले थे। वे ढोलखरा तालाब में मछली पालन के ठेके पर काम कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों की मदद की।

हादसे की खबर पर मौके पर पुलिस पहुंची।

हादसे की खबर पर मौके पर पुलिस पहुंची।

खवासा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

इसी झोपड़ी में दोनों मछुआरे बैठे थे।

इसी झोपड़ी में दोनों मछुआरे बैठे थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here