Home मध्यप्रदेश 17 bigha wheat crop burnt to ashes in Shivpuri | शिवपुरी में...

17 bigha wheat crop burnt to ashes in Shivpuri | शिवपुरी में 17 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख: बिजली का तार टूटने से लगी आग; किसान को चार लाख का नुकसान हुआ – Shivpuri News

61
0

[ad_1]

शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील स्थित गरैठा गांव में मंगलवार को 33 केवी बिजली लाइन का तार टूटने से गेहूं के खेत में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में करीब 17 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

Google search engine

.

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसान आनंद पाल ने बताया कि इस आगजनी से उन्हें लगभग 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

खेत के एक तरफ सड़क और दूसरी तरफ नाला था, जिससे आग आसपास के खेतों तक नहीं फैल सकी। वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

किसान ने मुआवजे की मांग की

इस हादसे के बाद किसान आनंद पाल ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वह चाहते है कि उनके नुकसान की भरपाई की जाए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here