Home मध्यप्रदेश 14 year old minor raped in Bhopal | भोपाल में 14 साल...

14 year old minor raped in Bhopal | भोपाल में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: मां के परिचित ने दिया वारदात को अंजाम, मामले की जांच में जुटी पुलिस – Bhopal News

62
0

[ad_1]

मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है।

Google search engine

भोपाल में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला भोपाल के निशातपुरा इलाके का है। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोरी की मां के साथ रहता था। जिस वक्त नाबालिग की मां घर पर नहीं थी उस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आर

.

वह लंबे समय से था मां का परिचित

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि 14 साल की नाबालिग अपनी मां और भाईयों के साथ करोंद इलाके में रहती है। किशोरी के पिता कई सालों पहले ही परिवार से अलग रह रहे थे। किशोरी की मां का परिचय आरोपी से कई सालों से था। वह लंबे समय से परिचित था। पिछले कुछ समय से आरोपी किशोरी की मां के साथ ही रहने लगा था।

पुलिस ने बताया कि किशोरी की मां को खून की बीमारी थी जिसके कारण उन्हें खून चढ़वाना पड़ता था। मार्च महीने में उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पीड़िता घर पर अकेली रहती थी और खाना बनाकर अस्पताल भेजती थी।

प्रेगनेंट होने पर हुआ खुलासा

एक दिन आरोपी घर पर आया और उसने किशोरी को घर पर अकेला पाया। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके परिवार को खत्म कर देगा। डर के मारे पीड़िता चुप रही और उसने किसी को भी इस बारे में नहीं बताया। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने फिर से रेप किया। कुछ दिनों के बाद आरोपी घर छोड़कर चला गया।

हाल ही में पीड़िता के पेट में दर्द होने पर उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि पीड़िता गर्भवती है। मां के पूछने पर पीड़िता ने पूरी बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here