Home मध्यप्रदेश 14 thousand rupees and mobile found on the road | सड़क पर...

14 thousand rupees and mobile found on the road | सड़क पर मिला 14 हजार रुपए और मोबाइल: पुलिस की मदद से वापस लौटाया, भावुक हुई महिला – Dewas News

57
0

[ad_1]

पुलिस की मदद से एक शख्स ने महिला का सड़क पर गिरा मोबाइल और पैसे वापस लौटाया। मामला शहर के लाल गेट के पास का है। जहां, इलियास नाम के व्यक्ति को सड़क पर थैली में मोबाइल और करीब 14000 रुपए मिले थे। जिसके बाद इलियास ने पुलिस से संपर्क किया और कोतवाली थान

Google search engine

.

जानकारी के अनुसार इंदौर क्षेत्र के तलावाली चंदा में रहने वाली संगीता नाम की महिला देवास शादी की खरीदारी के लिए आई हुई थी। उनके पास 14 हजार रुपए और मोबाइल था, जो गाड़ी से कहीं गिर गया था। लाल गेट के पास इलियास नाम के व्यक्ति को मिला। उसने पुलिस से संपर्क करने के बाद महिला से संपर्क किया और महिला को पुलिस के सामने मोबाइल और रुपए सहित लौटाया। महिला ने बताया कि उसका परिवार देवास में रहता है। जिसके चलते वह देवास आई हुई थी। महिला ने भावुक होकर धन्यवाद दिया।

इधर इलियास हुसैन ने बताया कि मुझे सड़क पर एक थैली मिली थी। जिसपर गाड़ियां चढ़ते हुए गुजर रही थी। मैने थैली उठाई जिसमें मोबाइल और 14 हजार रुपए की राशि थी। मैने पुलिस से संपर्क किया और थाने आ गया। गरीब के पैसे बड़ी मेहनत से उन्हें नसीब होती है। गरीब का पैसा खा लिया तो वह कहीं भी निकल जाता है। मैने यही सोचकर उनका सामान लौटा दिया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here