Home मध्यप्रदेश 12th class student died in an accident | 12 वीं क्लास के...

12th class student died in an accident | 12 वीं क्लास के स्टूडेंट की हादसे में मौत: दोस्त के साथ सामान लेने निकला,कार रौदते हुए चली गई,रिजल्ट को लेकर थी खुशी,देख नही पाया – Indore News

55
0

[ad_1]

इंदौर2 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

इंदौर के गांधी नगर में गौशाला के सामने एक 12 का स्टूडेंट ओर उसका दोस्त हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में सड़क पर गिरते ही कार का पहिया छात्र के उपर से निकल गया। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरो ने उसे एमवाय ले जाने की सलाह दी। यहां उपचार के दौरान शाम को छात्र की मौत हो गई। उसका बुधवार को रिजल्ट आने वाला था। इस बात से वह खुश था। लेकिन इस तरह की घटना होने के बाद कोई उसका परिणाम ही नही देख पाया।
गांधीनगर पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र का नाम सुजल पुत्र दिनेश पटेल निवासी अरिहंत नगर है। वही घायल दोस्त यश ठाकुर है। परिवार के लोगो ने बताया कि दोनो बाइक से घर के बाहर सामान लेने आए थे। इस दौरान ओवरटेक करते हुए आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मारी। कार की टक्कर से दोनो सड़क पर गिर गए। जिसमें कार का पहिया सुजल के सिर ओर पेट के उपर से होकर निकला। इस दौरान कार ड्रायवर गाड़ी भगाकर ले गया। गंभीर हालत में सुजल को भाटिया अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे एमवाय रैफर किया गया। सुजल के दोस्त यश को भी चोटे आई है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पिता प्रॉप्रट्री ब्रोकर,इकलौता बेटा
सुजल के पिता प्रॉप्रट्री ब्रोकर ओर बिल्ड़रशीप का काम करते है। सुजल उनका इकलौता बेटा था। परिवार के लोगो ने बताया कि सुजल डिसेट पीटर स्कूल का 12 क्लास का स्टूडेंट था। वह पढ़ने में काफी होनहार था। बुधवार को जब रिजल्ट आने की जानकारी लगी तो वह सुबह से बहुत खुश था। लेकिन परिणाम देखने के पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। इसके चलते कोई उसका रिजल्ट भी नही देख पाया। पुलिस के मुताबिक मौके पर कार के फुटेज नही मिले है। कुछ दूरी पर एक कार जाते हुए दिखाई दी है। अभी ओर फुटेज तलाशे जा रहे है। गुरूवार को स्टूडेंट का एमवाय में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here