Home मध्यप्रदेश 12 flats will be built in the naturopathy center at a cost...

12 flats will be built in the naturopathy center at a cost of about 1.5 crores | प्राकृतिक-चिकित्सा केंद्र में करीब डेढ़ करोड़ से 12 फ्लैट बनेंगे: आगर मालवा में तीन मंजिला बिल्डिंग में रेहेंगे कर्मचारी, भूमि पूजन संपन्न – Agar Malwa News

62
0

[ad_1]

आगर मालवा में सेवा भारती की संचालित प्राकृतिक चिकित्सा और योग केंद्र में कार्यरत सेवाभावी कर्मचारियों के आवास के लिए तीन मंजिला भवन बनेगा। इसका भूमि पूजन बुधवार को हुआ।

Google search engine

.

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत सह कार्यवाह रघुवीर सिंह सिसोदिया और उज्जैन विभाग के संघचालक बलराज भट्ट मुख्य अतिथि रहे।

1 करोड़ 40 लाख से 12 फ्लैट बनेंगे

अतिथियों ने तुलसी के पौधे को जल अर्पित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था के अध्यक्ष मोहन आर्य ने बताया कि यह भवन सेवा में लगे कर्मचारियों के लिए बनाया जाएगा। इसमें कुल 12 फ्लैट होंगे। प्रत्येक फ्लैट में एक हॉल, रसोईघर, शौचालय, स्नानघर और शयनकक्ष की व्यवस्था रहेगी। भवन की कुल लागत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपए है।

केंद्र में इन बीमारियों को होता है इलाज

वर्तमान में इस केंद्र में मोटापा, बीपी, शुगर, कब्ज, गैस, एसिडिटी, चर्म रोग, घुटना दर्द और कमर दर्द सहित अनेक बीमारियों का सफल इलाज किया जाता है। यहां उपचार के लिए तीन श्रेणियां हैं – जनरल वार्ड (शुल्क ₹7500), सेमी डीलक्स (₹10500) और सुपर डीलक्स (₹15000)। यह शुल्क सात दिन की अवधि का है। इसमें रहना, भोजन और इलाज तीनों शामिल हैं।

कार्यक्रम स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

अब तक 7000 से अधिक मरीजों को हो चुका इलाज

संस्था 2013 से कार्यरत है और अब तक लगभग 7000 से अधिक रोगियों का सफल इलाज कर चुकी है। विभाग संघचालक बलराज भट्ट ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपने परिवार सहित यहां चिकित्सा ली है।

यह केंद्र ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के भाव से समर्पणपूर्वक कार्य करता है। उन्होंने भवन निर्माण के लिए अधिक सहयोग की अपील की।

उनकी प्रेरणा से लगभग 7 दानदाताओं ने 2 लाख रुपए की राशि और सीमेंट, सरिया, गिट्टी और रेत जैसे निर्माण सामग्री दान स्वरूप देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में अतिथियों ने लोगों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने लोगों को संबोधित किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here