Home मध्यप्रदेश 11 year old girl dies due to electric shock in the field...

11 year old girl dies due to electric shock in the field | खेत में करंट लगने से 11 वर्षीय बालिका की मौत: सागर में जानवरों से फसल बचाने फैला रखा था करंट, धनिया तोड़ने गई बालिका को लगा

70
0

[ad_1]

सागर32 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई करती हुई पुलिस। - Dainik Bhaskar

घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई करती हुई पुलिस।

सागर के रहली थाना क्षेत्र में जानवरों से फसल बचाने के लिए फैला रखे करंट की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना ग्राम चांदपुर के शंकरगढ़ की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने खेत में फैले बिजली वायर जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार वर्षा पिता शोभाराम अहिरवार उम्र 11 साल निवासी शंकरगढ़ चांदपुर घर से करीब एक किमी दूर स्थित गांव के खेत में धनिया तोड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान वह खेत में फैले करंट की चपेट में आ गई। जिससे वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बालिका का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here