Home मध्यप्रदेश 11 people fell ill after drinking buttermilk | छाछ पीने से 5...

11 people fell ill after drinking buttermilk | छाछ पीने से 5 बच्चों समेत 11 लोग बीमार: उल्टी और दस्त होने पर अस्पताल में भर्ती, आशाराम आश्रम में प्रसादी में बटी थी – Khargone News

60
0

[ad_1]

खरगोन जिले के सनावद में छाछ पीने से 11 लोग लोग बीमार पड़ गए। सभी लोग ईंट-भट्टे पर काम करने वाले हैं, इनमें 5 बच्चे, 3 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

Google search engine

.

जानकारी के अनुसार, मजदूरों ने गुरुवार शाम को आशाराम आश्रम से छाछ लेकर देर शाम घर पर अपने परिवार के सदस्यों को भी पिलाई। कुछ समय बाद सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर रात में सनावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में भर्ती मरीजों में 3 वर्षीय अरुण कुमार, 52 वर्षीय हरिओम, 40 वर्षीय वासुदेव, 35 वर्षीय हेमाबाई, 15 वर्षीय भारती, 10 वर्षीय आनंद, 15 वर्षीय जिया, 35 वर्षीय पूनम, 75 वर्षीय सुमेर, 12 वर्षीय परी और 30 वर्षीय मीरा शामिल हैं।

डॉ. विजय कोरी ने बताया कि सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया है। मरीजों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सभी मरीजों को खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अस्पताल में भर्ती मरीज।

अस्पताल में भर्ती मरीज।

ईंट भट्टा संचालक विशाल प्रजापत ने बताया कि प्रभावित सभी लोग थापना और आसपास के क्षेत्र के निवासी हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here