Home मध्यप्रदेश 10 दिनों से लापता नाबालिग का पेड़ में लटका मिला शव, दर्ज...

10 दिनों से लापता नाबालिग का पेड़ में लटका मिला शव, दर्ज था गुमशुदगी का मामला | Body of missing minor found hanging in tree for 10 days, case of missing was registered

322
0

[ad_1]

सिवनी35 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

सिवनी जिले के थाना कुरई में पेड़ पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस चौकी बादलपार के ग्राम पतरई निवासी अमरलाल कुशराम की पुत्री अवंती (17) कुछ दिनों से घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने तलाशने के बाद युवती की गुमशुदी की रिपोर्ट पुलिस चौकी बादलपार में दर्ज करवाई। पुलिस चौकी बादलपार में धारा 363 में मामला दर्ज किया था।

पेड़ पर लटका मिला शव

बादलपार पुलिस चौकी को सूचना मिली कि पतरई ग्राम के छित्ताटोला के समीप जंगल के मठ्ठा टेकरी में अज्ञात लाश पेड़ से लटकी हुई है। सूचना पाते ही बादलपार पुलिस चौकी प्रभारी सभी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शव की पहचान लापता युवती अवंती के रूप में की।

पुलिस कर रही जांच

वरिष्ठ अधिकारियों ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल सिवनी भेजा। बादलपार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल महिला की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

ये रहे उपस्थित

मौके पर बरघाट एसडीओपी शशिकांत, सरयाम थाना प्रभारी कुरई एम.एल. मरावी, बादलपार चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा सहित स्टाफ प्रमोद शर्मा, विजय मर्रापे, अरविंद इवनाती, सैनिक राजेंद्र सनोडिया उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here