Home मध्यप्रदेश हर तरफ उड़ा गुलाल-रंग, महिलाएं भी हुई शामिल | Gulal-color blown everywhere,...

हर तरफ उड़ा गुलाल-रंग, महिलाएं भी हुई शामिल | Gulal-color blown everywhere, women also participated

56
0

[ad_1]

देवास10 मिनट पहले

Google search engine

रविवार को शहर सहित पूरे जिले में रंगपंचमी का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। रंगपंचमी को लेकर लोगों में एक दिन पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। खासकर छोटे-छोटे बच्चे रंगपंचमी को लेकर बहुत उत्साहित थे। पंचमी के दिन तो लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। सुबह से लोग रंगों के त्यौहार का आंनद लेते रहे।

गौरतलब है कि शहर में रियासतकालीन काल से ही होली की जगह रंगपंचमी पर कलर खेला जाता है जिसके चलते रंगपंचमी पर सुबह से ही लोग अपने घरों से निकलकर शहर की सड़कों पर निकले और रंगों के पर्व का जमकर लुफ्त उठाया। लोगों के साथ महिलाओं ने भी रंगों के पर्व रंगपंचमी का खूब आंनद लिया। रंगपंचमी पर पूरे शहर में लोग रंग खेलने में मशगूल रहे। कई क्षेत्रों में युवाओं की टोलियों ने जमकर गुलाल और रंग बरसाया गया।

राधाकृष्ण फाग यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रंगपंचमी के अवसर पर शहर में सुबह 11 बजे स्थानीय जवाहर चौक से भव्य राधाकृष्ण फाग यात्रा निकली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एमजी रोड स्थित खेड़ापति मंदिर पहुंची। जहां फाग यात्रा का समापन हुआ। फाग यात्रा में सबसे आगे ढ़ोल तासों पर लोग थिरते हुए चल रहे थे। वहीं उनके पीछे फूलों की होली खेलते राधाकृष्ण की झांकी चल रही थी जो फाग यात्रा में बहुत ही आकर्षण का केन्द्र रही। फाग यात्रा में जमकर गुलाल व रंग बरसाया गया। शहर में निकली फाग यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। जिसमें लोगों द्वारा एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया गया।

महिलाओं ने जमकर खेली होली

रंगपंचमी के दिन एक तरफ जहां युवक रंगों की मस्ती में मशगूल थे। वहीं महिलाओं ने भी होली पर रंग खेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

प्रमुख चौराहों पर मुस्तैद रही पुलिस

रंगपंचमी पर पूरे शहर में कोई हुडदंग न हो, इसके लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी थी। शहर में निकली राधाकृष्ण फाग यात्रा के दौरान पुलिस शहर के विभिन्न चौराहे पर मुस्तैद रही।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here