Home मध्यप्रदेश सिवनी में नर्मदा नहाने गए लोगों ने देखा शव:पहचान के लिए किंदरई...

सिवनी में नर्मदा नहाने गए लोगों ने देखा शव:पहचान के लिए किंदरई पुलिस ने आस-पास के थानों में भेजी फोटो

52
0

[ad_1]


सिवनी जिले के किंदरई थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। व्यवहारी गांव के लोग सुबह नर्मदा नदी में स्नान करने जा रहे थे। गोघाट पहुंचने पर उन्हें शव दिखाई दिया। लोगों ने तुरंत किंदरई पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में शव करीब 15 दिन पुराना होने का अनुमान है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। किंदरई थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक की पहचान और उसके निवास स्थान की जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों में भी शव मिलने के संबंध में फोटो और जानकारी दे दी गई है। ताकि जल्द शव की शिनाख्त की जा सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here