Home खास खबर सार्थक अभियान-ऑपरेशन मुस्कान: छतरपुर में 252 परिवारों की पुलिस ने लौटाई मुस्कान; कई...

सार्थक अभियान-ऑपरेशन मुस्कान: छतरपुर में 252 परिवारों की पुलिस ने लौटाई मुस्कान; कई राज्यों से अपनों को खोजा

70
0

छतरपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन मुस्कान अभियान अब अपने नाम के अनुरूप लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहा है। छतरपुर के अलग-अलग थानों की पुलिस ने बीते 6 महीने में 250 से अधिक गुमशुदा और अपहरण किए गए बच्चों को खोज निकाला है। जिसके बाद सभी बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।भोपाल पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान के नाम से अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें छतरपुर जिले में गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाश और बरामदगी के लिए यह अभियान सार्थक भी दिखाई देने लगा है। इस अभियान के तहत पुलिस गुमशुदा लोगों को ढूंढकर उनके परिवारों को सौंपने का काम करती है। छतरपुर पुलिस ने हाल ही में इस अभियान के तहत 252 बच्चों को बरामद किया है और उन्हें उनके परिवारों को सौंपा है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत केवल मई माह में ही 90 बच्चों को पुलिस द्वारा सकुशल ढूंढक़र उनके घरवालों को सौंपा है। 1 मई से लेकर 31 मई के बीच पुलिस ने 90 बच्चों को बरामद किया था। जिनमें से कुछ को दूसरे जिलों और राज्यों जैसे हरियाणा, पंजाब, गुजरात और राजस्थान से खोज कर लाया गया है। पुलिस ने ना केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि अन्य जिलों एवं राज्यों से गुमशुदा बच्चों की बरामदगी की है। इस बारे में आईजी हिमांशी खन्ना ने बताया कि यह अच्छा अभियान चल रहा और इसमें कामयाबी मिल रही है। गुमशुदा बच्चों की बरामदगी लगातार की जा रही है। वहीं, एसपी अगम जैन ने कहा, ऑपरेशन मुस्कान के तहत अच्छी कार्रवाई की जा रही है। पिछले 6 माह में हमारी टीम ने कई राज्यों से नाबालिग बच्चे, बच्चियों को बरामद किया है। इसके साथ ही अन्य बच्चों की तलाश की जा रही है, जल्द सफलता मिलेगी।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here