Home मध्यप्रदेश शिवराज सिंह के पहली बार केंद्रीय मंत्री बनने पर उत्साह:पूर्व सांसद के...

शिवराज सिंह के पहली बार केंद्रीय मंत्री बनने पर उत्साह:पूर्व सांसद के नेतृत्व में आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

49
0

[ad_1]


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई मंत्रीमंडल का रविवार को गठन और शपथग्रहण समारोह हुआ। मंत्रीमंडल में मप्र से पांच चेहरों को जगह मिली। जिनमें तीन कैबिनेट मंत्री और 2 राज्य मंत्री शामिल है। मप्र से चार बार के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान को पहली बार केंद्रीयमंत्री बनाया गया है। मोदी कैबिनेट में शिवराज सिंह को मंत्री बनाए जाने पर रविवार शाम को उनके संसदीय क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विदिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। माधवगंज पर विधायक मुकेश टंडन के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गई। शिवराज के गृहक्षेत्र की शाहगंज में अटल बिहारी बाजपेयी प्रतिमा चौक पर शाम 7.30 बजे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई। ढोल बजवाकर भाजपा जिंदाबाद, शिवराज सिंह जिंदाबाद, मोदी सरकार जिंदाबाद के नारे लगाएं। कार्यकर्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार सरकार बनी है। शिवराज सिंह ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को मप्र से 29 भाजपा के सांसदों के रुप में कमल के फूलों की माला पहनाऊंगा। उन्होंने अपना वादा पूरा किया। हम सबके लोकप्रिय सांसद शिवराज सिंह चौहान को अपनी कैबिनेट में जगह देकर विदेश संसदीय क्षेत्र ही नहीं मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here