Home मध्यप्रदेश शशि थरूर बोले:संविधान खतरे में है, भाजपा इसे खत्म करने की तैयारी...

शशि थरूर बोले:संविधान खतरे में है, भाजपा इसे खत्म करने की तैयारी कर रही – Shashi Tharoor Kamalnath Congress Public Court Law Event

59
0

[ad_1]

Shashi tharoor kamalnath Congress public court law event

Google search engine

शशि थरूर
– फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आज सरकार सिर्फ अपने मन की बात सुना रही है। जनता के मन की बात वह सुनना नहीं चाहती। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है जब सरकार खुद संसद नहीं चलने देना चाहती। लगातार संसद ठप की जा रही है ताकि विपक्ष के नेता कुछ भी बोल न सकें। संविधान खतरे में है और भाजपा अब इसे भी खत्म करने की तैयारी कर रही है। यह बातें लोकसभा सांसद शशि थरूर ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। संविधान का संरक्षण और संविधान का उत्थान विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में विधि छात्र भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस मौके पर जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम रविन्द्र नाट्यगृह आर. एन. टी. मार्ग पर आयोजित किया गया।

 

राष्ट्रपति पद का महत्व भी कम किया

थरूर ने कहा कि राष्ट्रपति तो कहीं दिखाई ही नहीं देती। भाजपा ने आज उनका कद इतना कम कर दिया की जहां राष्ट्रपति को होना चाहिए वहां भी पीएम मोदी ही नजर आते हैं। लोकसभा सांसद शशि थरूर ने यह भी कहा कि भाजपा हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है तो क्या यहां दूसरे धर्म के लोगों के लिए बराबर के अधिकार नहीं होंगे। यह हम सभी के लिए सोचने का विषय है। 

 

वर्तमान समय के सबसे ज्वलंत उपरोक्त विषय पर संविधान के रक्षक / अभिभाषकों द्वारा इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here