[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- By Giving Bundles Of Paper To Old Women, They Cheated Jewellery cash, Children Also Included In The Gang

भोपाल में वृद्ध महिलाओं के साथ सिलसिलेवार ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन मेंबर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल एक नाबालिग को भी पकड़ा है। गिरोह वृद्द महिलाओं को कागज की गड्डी को नोट बताकर उनसे जेवर, नकदी ठग कर फरार हो जाते हैं। गैंग का सरगना दिल्ली का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक, 3 मार्च को 60 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ मंगलवारा और 23 मार्च को 55 वर्षीय महिला के साथ हनुमानगंज इलाके में गिरोह झांसा देकर उनके जेवरात लेकर चंपत हो गए थे। बदले में उन्हें नोटों की गड्डी बताकर कागज की टुकडों की बनी गड्डी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए टीम गठित की। इसी बीच पुलिस को जानकारी लगी कि गिरोह औबेदुल्लागंज टोल नाका नर्मदापुरम रोड में घूम रहा है। मौके पर पहुंची ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन्होंने दोनों वृद्ध महिलाओं के साथ घटना करना कबूल लिया। गिरोह का सरगना धनीराम सोलंकी उर्फ सूरज पिता स्व. बालचंद नि. छट पूजा पार्क के पास म.नं. J-21 सावदा जेजे कालोनी नई दिल्ली है। उससे ठगी के जेवर बरामद करने के लिए पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस उसे दिल्ली लेकर जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी
1. रमेश सिलावट पिता रंनछोड़ सिलावट उम्र 40 साल। निवासी नई बस्ती गांधी नगर भोपाल।
2. धनीराम सोलंकी उर्फ सूरज। निवासी छट पूजा पार्क के पास मकान-J-21 सावदा जेजे कालोनी नई दिल्ली।
3. राहुल सोलंकी उर्फ राहुल। निवासी छट पूजा पार्क के पास मकान J-21 सावदा जेजे कालोनी नई दिल्ली।
4. नाबालिग बालक।
[ad_2]
Source link









