Home मध्यप्रदेश राष्ट्रीय किसाननेता राकेश टिकैत की होगी नर्मदापुरम में होगी एंट्री:सोयाबीन के भाव...

राष्ट्रीय किसाननेता राकेश टिकैत की होगी नर्मदापुरम में होगी एंट्री:सोयाबीन के भाव 6हजार करने की मांग को लेकर निकालेंगे तिरंगा ट्रैक्टर रैली

54
0

[ad_1]


सोयाबीन के भाव एमएसपी पर 6हजार रूपए करने की मांग को लेकर मप्र के किसान आंदोलन, प्रदर्शन कर रहे है। अलग-अलग किसान संगठन और कांग्रेस पार्टी ज्ञापन देकर प्रदर्शन कर रही है। किसानों की इस मांग के लिए लेकर आवाज उठाने अब राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत की भी एंट्री होगी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत 23 सितम्बर को नर्मदापुरम जिले के सिवनीमालवा में आएंगे। राष्ट्रीय नेता टिकैत के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकालेगा। रैली में 300 से ज्यादा ट्रैक्टर और 2हजार से ज्यादा किसान शामिल होने की संभावना है। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारे ने बताया किसान को वर्तमान में सोयाबीन, मक्का और धान उपज का जो दाम मिल रहा। उससे लागत भी नहीं मिल रही है। सोयाबीन के दाम 6000 रुपए, मक्का 3000रुपए, धान 3100रुपए करने की मांग को लेकर 23सितंबर को तिरंगा ट्रेक्टर रैली के आयोजन किया गया है। उचित मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश संगठन मंत्री ओम पटेल मौजूद रहेंगे। सिवनी मालवा में तवा कालोनी से कृषि उपज मंडी बानापुरा तक रैली निकाली जाएगी। कृषि उपज मंडी में मुख्य अतिथि किसानों को संबोधित करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के तिरंगा ट्रैक्टर रैली और राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत के प्रस्तावित प्रोग्राम की अनुमति एसडीएम से मांगी गई है और सिवनी मालवा थाने को सूचना दी गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here