[ad_1]
Last Updated:
Success Story- बेंगलुरु के वेब डेवलपर की कहानी Reddit पर वायरल हो रही है. गरीबी से जूझते हुए आज 46 लाख सालाना कमाने वाले इस इंजीनियर ने माता-पिता की मेहनत को श्रेय दिया है. लोगों को ये कहानी भावुक कर गई.
किसान परिवार में जन्मे इस व्यक्ति का बचपन बेहद कठिन रहा. हाइलाइट्स
- बेंगलुरु के वेब डेवलपर की कहानी Reddit पर वायरल हुई.
- गरीबी से जूझते हुए आज 46 लाख सालाना कमाने वाले इंजीनियर बने.
- माता-पिता की मेहनत को श्रेय देकर लोगों को भावुक किया.
किसान परिवार में जन्मे इस व्यक्ति का बचपन बेहद कठिन रहा. सात साल की उम्र में उसके माता-पिता बेहतर जीवन की तलाश में बेंगलुरु चले गए. उसे और उसके बड़े भाई को गांव में दादी के पास छोड़ दिया गया. उनकी मां बेंगलुरु में दिन में घरों में सफाई करती थीं और रात में एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती थीं. Reddit पोस्ट में लिखा, “मां के हाथ हमेशा व्यस्त रहते थे, लेकिन उनका दिल हमारे भविष्य को बदलने के जज़्बे से भरा हुआ था. वह मेरी असली हीरो हैं.”
पहली जॉब में वेतन मिला सिर्फ ₹5,000
लोगों को भावुक कर गई कहानी
Reddit पर इस पोस्ट को हजारों लाइक्स और भावुक प्रतिक्रियाएं मिलीं. एक यूजर ने लिखा, “कमाल की यात्रा! मेहनत और फोकस का फल जरूर मिलता है.” एक और यूजर ने कहा, “आपकी कहानी प्रेरणादायक, दिल छू लेने वाली और खूबसूरती से लिखी गई है. आपके परिवार के प्रति आभार स्पष्ट रूप से झलकता है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप नहीं जानते लेकिन आपकी कहानी मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है. मैंने स्क्रीनशॉट ले लिया है, ताकि जब भी मैं टूटूं, यह मुझे फिर से उठने की ताकत दे सके.”
[ad_2]
Source link









