[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Bulldozers Run At The Houses Of Those Who Did Not Vacate Their Houses In Subhash Nagar After Taking Compensation, The Administration Took Action

रतलाम में लंबे समय से बंद पड़े सुभाष नगर रेलवे ओवरब्रिज के कार्य को शुरू करवाने के लिए आज प्रशासन ने निर्माण में बाधक बन रहे कच्चे और पक्के मकानों को तोड़ा है । प्रशासन की टीम ने रविवार दोपहर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 1 दर्जन से अधिक मकानों को जमींदोज कर दिया। जिसके बाद सुभाष नगर रेलवे ब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कार्रवाई कर हटाए गए मकानों का पूर्व में ही अधिग्रहण कर मुआवजा वितरित कर दिया गया था।
दरअसल शहर के बहुप्रतीक्षित सुभाष नगर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण लंबे समय से अटका हुआ है। जिसकी मुख्य वजह स्थानीय लोगों द्वारा मुआवजा मिल जाने के बाद भी घरों को खाली नहीं किया जाना थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही सुभाष नगर क्षेत्र में अधिग्रहण की कार्रवाई के बाद मुआवजे का वितरण कर दिया गया था। जिसके बाद आज प्रशासन की टीम ने मौके पर पंहुच कर ऐसे तमाम मकानों को खाली करवा कर बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।
[ad_2]
Source link









