Home मध्यप्रदेश माहेश्वरी समाज भोपाल का होली मिलन समारोह संपन्न:कान्हा और राधिका संग समाजबंधुओं...

माहेश्वरी समाज भोपाल का होली मिलन समारोह संपन्न:कान्हा और राधिका संग समाजबंधुओं ने खेली होली

65
0

[ad_1]


माहेश्वरी समाज का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें समाजबंधुओं ने कान्हा-राधिका के संग होली खेली, वहीं कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रंजना बाहेती के सुझाव से आयोजित कार्यक्रमों में जिला महिला सभा की सचिव प्राची मूंदड़ा, अध्यक्ष शर्मिला मालपानी, सचिव सुप्रिया फोफलिया माहेश्वरी महिला मंडल मध्यांचल, अध्यक्ष अंजना, सचिव दिपिका दक्षिणांचल और अध्यक्ष मनीषा काबरा, सचिव मीनल गांधी पूर्वांचल और जिला युवा संगठन ने सहयोग दिया। अपनी सतरंगी छटा बिखेरती मोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के संयोजक रूपनारायण भट्टर ने उपस्थित स्वजनों का स्वागत किया। इससे पहले मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रंजना बाहेती, अखिल भारतीय महिला संगठन कार्यसमिति सदस्य शोभाजी लाहोटी, मनीषा लड्डा, जयश्री बजाज, सुनिता झंवर, जिला अध्यक्ष संतोष गगरानी, सचिव प्राची मूंदड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भगवान महेश को माल्यार्पण किया। कार्यसमिति सदस्य अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा रमेश माहेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश सभा त्रिलोक जाजू, विशेष रूप से उपस्थित पूर्व सचिव प्रदेश सभा दीपक चांडक, कार्यकारी मंडल सदस्य लक्षमेंद्र माहेश्वरी, शिशिर माहेश्वरी, विकास मूंदड़ा, गिरधर गोपाल राठी अध्यक्ष जिला सभा, गोपाल बाहेती सचिव जिला सभा, संजय काबरा, अशोक पलोड, अरूण चौधरी एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित ​​​​किया। प्रसादी की व्यवस्था अरूण राठी, संजय काबरा, नारायण गोदानी, अजय झंवर, भोला बांगड़, स्वप्निल बाहेती, चिन्मय, यश, राहुल, मोनू एवं साथियों ने की। शहर के सभी माहेश्वरी परिजनों की उमंग और उत्साहपूर्वक उपस्थिति से कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता के लिए अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य शिशिर माहेश्वरी, अध्यक्ष गिरधर गोपाल राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम मांधन्या सचिव गोपाल बाहेती, मनोज काबरा, प्रभात भट्टर, मुकुंद चांडक, गोपाल बजाज, राजेंद्र देवपुरा, अशोक भूतड़ा एवं पदाधिकारियों की टीम को बधाई दी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here