Home अजब गजब माफिया मुख्तार अंसारी का शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर, 2.5 लाख...

माफिया मुख्तार अंसारी का शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर, 2.5 लाख का था इनामी

54
0

[ad_1]

Anuj Kanaujia
Image Source : FILE
मुख्तार अंसारी का शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर

जमशेदपुर: यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गों के खिलाफ बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। यूपी STF और झारखंड पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में झारखंड के जमशेदपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। मारे गए शूटर पर 2.5 लाख रुपए का इनाम था। इस मुठभेड़ के दौरान करीब 20 राउंड गोलियां चली हैं। 

Google search engine

बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की बरसी को 1 साल हुआ है और आज ही मुख्तार का शूटर मुठभेड़ में मारा गया है। इसे यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की टीम की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

कौन था शूटर अनुज कनौजिया?

मारा गया शूटर अनुज कनौजिया लंबे समय से फरार था। पहले उस पर एक लाख का इनाम था। बाद में इनाम की राशि बढ़ाकर 2.5 लाख कर दी गई थी। उसके खिलाफ 2 दर्जन से ज्यादा मुकदमे थे। वह मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर था और मूल रूप से मऊ का रहने वाला था।

अनुज कनौजिया का आपराधिक इतिहास लंबा है। उस पर  मऊ के अलावा गाजीपुर में भी कई मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था, इसीलिए उसके खिलाफ इनाम की राशि को एक लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख कर दिया गया था। उसे पुलिस की कई टीमें ढूंढ रही थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, वह पांच सालों से फरार चल रहा था। 

अनुज कनौजिया को पकड़ने के लिए पुलिस काफी पसीना बहा चुकी थी। उस पर प्रेशर बढ़ाने के लिए आजमगढ़ में स्थित उसके घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया था। इसके अलावा, उसके परिजनों को भी जेल भेजा गया था और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

हालांकि अब यूपी STF और झारखंड पुलिस के एक ज्वाइंट ऑपरेशन में ये अपराधी मारा गया है। माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गों को ये पुलिस की चेतावनी है कि वह किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।

Latest India News



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here