Home मध्यप्रदेश महिला खिलाड़ियों के लिए इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने उठाई आवाज |...

महिला खिलाड़ियों के लिए इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने उठाई आवाज | Women’s Wrestlers All India Women’s Cultural Organization raised their voice

52
0

[ad_1]

भोपाल18 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की और से विरोध प्रदर्शन रविवार को भोपाल के नीलम पार्क में किया गया। इस इस प्रदर्शन में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन,ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन शामिल हुए। प्रदर्शन में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की भोपाल जिला सचिव आरती शर्मा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा की आज तड़के इस मामले में हुई गिरफ्तारियों वाले मामले में हम सरकारी के कदम कीकड़ी निन्दा करते हैं।

लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा
आरती शर्मा ने कहा कि महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी बृज भूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 1 महीने से भी अधिक समय से धरने पर बैठे ओलिंपिक पदक विजेता महिला पहलवानों के समर्थन में तमाम जन संगठनों द्वारा आज जंतर मंतर पर ही महापंचायत का ऐलान किया गया था। इसी को रोकने के लिए ये पुलिसिया दमनचक्र चलाया गया है। समूचे नई दिल्ली क्षेत्र में आम लोगों के प्रवेश को रोका जा रहा है। क्षेत्र के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। पड़ोसी राज्यों से आने वाले हजारों लोगों को दिल्ली बॉर्डर और तमाम गुरुद्वारों और धर्मशाला, स्टेशनों पर जबरदस्ती घेर कर रखा गया है। ट्रैन और बस यातायात भी बाधित किया जा रहा है। घोर निंदनीय है सरकार द्वारा बेशर्मी और हठ धर्मिता पूर्ण तरीके से इस जायज़ मांग को दबाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय उसको बचाने के कोशिश की जा रही है।

प्रदर्शन में मौजूद युवा।

प्रदर्शन में मौजूद युवा।

यह हर महिला और बच्चियों की लड़ाई
छात्र संगठन AIDSO की राज्य सचिव श्रुति शिवहरे ने अपनी बात रखते हुए कहा हम मध्यप्रदेश के सभी छात्रों नौजवानों,महिलाओं, किसानों समेत समाज के हर तबके से अपील करते हैं कि मानवता को शर्मसार करने वाले इस सरकारी दमन के खिलाफ विरोध दर्ज़ कराने के लिए हमारे इस आन्दोलन को जारी रखने के लिए हर तरह से मदद करें। साथ ही ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक युथ ऑर्गनाइजेशन से पारुल शर्मा ने कहा कि देश के युवा महिला खिलाड़ियों का साथ दे। साथ ही ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की प्रदेश अध्यक्ष जोली ने कहा कि यह लड़ाई मात्र महिला खिलाड़ियों की लड़ाई नहीं है देश की हर महिलाऔर बच्चियों की लड़ाई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here