Home मध्यप्रदेश महिलाओं का किया गया सम्मान, नृत्य और गायन का भी उठाया लुत्फ...

महिलाओं का किया गया सम्मान, नृत्य और गायन का भी उठाया लुत्फ | Women were respected, dance and singing were also enjoyed

58
0

[ad_1]

बैतूल33 मिनट पहले

Google search engine

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के पखवाड़े पर आज बैतूल में महिलाओं के लिए फन-एंड-फूड मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने यहां खेलकूद के साथ डांस और व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

फन एंड फूड मेले के आयोजन में महिला स्‍व सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी कार्यकर्ता सहित अन्‍य महिलाएं शामिल हुई। मेले में उत्‍कृष्‍ट व्‍यंजनों के स्‍टॉल लगाए गए। साथ ही महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही विभिन्न कलाकृतियों एवं सामग्रियों के विक्रय हेतु भी स्‍टॉल लगाए। केसर बाग में आयोजित इस मेले में महिलाओं ने संकोच छोड़कर नृत्य और गायन का जमकर लुत्फ उठाया। जबकि, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची समूह और संगठन की महिलाओं ने एक दूसरे से अपनी विधाओं की विशेषज्ञता का आदान प्रदान किया। कार्यक्रम में कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर शामिल हुई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here